Jharkhand

धनबाद: प्रसव पीड़ा से बेचैन महिला के लिए भगवान बनकर पहुंची आरपीएफ की महिला कांस्टेबल, फिर क्या हुआ 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के रेलवे स्टेशन पर जहां हजारों -लाखों यात्रियों की आपाधापी रहती है, वही आज लोगों ने  प्लेटफार्म पर ही "लेबर रूम" बनते देखा।  आरपीएफ की महिला कांस्टेबल " भगवान" बनकर सामने आई.   प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।  जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 8 पर एक पेड़ की ओट  में बेडशीट का घेरा डालकर लेबर रूम बनाया गया था.

 महिला कांस्टेबल ने ओडिसा  की फुल सुंदरी को हिम्मत देते हुए प्लेटफार्म पर ही सुरक्षित प्रसव करा  लिया।  महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई , उसके बाद तो वह सारी वेदना भूल गई.  उसके मुंह से लगातार आभार के शब्द निकलते रहे.  दरअसल, फुल सुंदरी प्लेटफार्म नंबर 7-8 पर दर्द से कराह  रही थी. वह कही जाने में असमर्थ थी.  सूचना पाकर आरपीएफ  के अधिकारी घटनास्थल पर पहुचें।  

संवेदना को समझते हुए  अधिकारियों ने तत्काल यात्री की सहायता के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत समझी।  फुल सुंदरी की  प्रसव पीड़ा चरम पर थी , उसे कहीं ले जाना संभव नहीं था.  महिला के साथ सिर्फ उसकी बहन थी.  बहन की सहमति से  बेडशीट से घेरकर  महिला का प्रसव  कराया गया.  सूचना रेलवे अस्पताल को भी दी गई.  सूचना पाकर मंडल रेल अस्पताल की डॉक्टर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं।  उन्होंने जांच कर जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया।  आरपीएफ और रेल कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस से महिला को अस्पताल भेजा गया.