Jharkhand

Dhanbad: इलेक्ट्रिक स्कूटी से परेशान युवक ने ऐसा क्या कर दिया कि सब रह गए भौंचक, जानिए

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में इलेक्ट्रिक स्कूटी से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं.  सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम के बाहर एक युवक ने अपनी बैटरी से चलने वाली स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.  देखते ही देखते स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई.  हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी स्कूटी के बार-बार खराब होने से परेशान था.  आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान सर्विस सेंटर की ओर से नहीं किया जा रहा था. इसी से नाराज होकर युवक ने शोरूम के बाहर अपनी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया.

स्कूटी में आग लगाए जाने के दौरान गोविंदपुर-सरायढेला मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराया. इसके बाद जली हुई स्कूटी को सड़क से हटाया गया.  घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लेने से शोरूम प्रबंधन ने साफ इनकार किया है. उन्होंने युवक के आरोपों को बेबुनियाद बताया है.