☰
Jharkhand

Crime File: कतरास पुजारी हत्याकांड में नया ट्विस्ट, घर से मोबाइल और टीवी भी मिले गायब, बेटे ने कराई प्राथमिकी दर्ज

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): कतरास के पुजारी हत्याकांड में नया ट्विस्ट सामने आया है. घर से मोबाइल और टीवी गायब मिले है. पुजारी के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. कथित पुजारी मुन्ना पांडे की हत्या के मामले में उनके पुत्र चंदन कुमार पांडे ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में पिता की हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की हैं. प्राथमिकी में घर से मोबाइल फोन और टीवी गायब होने का भी जिक्र है. 

गया, बिहार के रहने वाले थे पुजारी मुन्ना पांडेय 

पुलिस ने आवेदन पर कांड दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैं. इस बीच लिलोरी मंदिर के पुजारी का कहना है कि मुन्ना पांडे लिलोरी मंदिर के पुजारी नहीं थे. मंदिर में बनर्जी परिवार के सदस्य ही एकमात्र पुजारी हैं. मुन्ना पांडे गया, बिहार के रहने वाले थे. पुजारी के बेटे चंदन ने पुलिस को बताया है कि घटना के दूसरे दिन सुबह शिवराम मिश्रा ने फोन कर पिता के बेसुध पड़े होने की सूचना दी थी. उस समय वह परिवार के साथ रांची में थे. सूचना के बाद पिता के मोबाइल पर फोन किया पर वह बंद मिला।  इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी. 

बेटा कतरास पहुंचे तो पिता मृत मिले 

दोपहर 3:00 बजे कतरास पहुंचने पर पिता मृत मिले. अंतिम संस्कार और पारिवारिक कारणों से आवेदन देने में विलंब हुआ. बता दे कि कतरास के आमटांड़  में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. मृतक की पहचान मुन्ना पांडे के रूप में हुई थी. उनका शव घर के अंदर मिला था. पुलिस की शुरुआती जांच में गला घोंट और चाकू से वार कर हत्या करने की बात सामने आई थी. बाघमारा  एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार मुन्ना पांडे पुरोहित का काम करते थे. वह आमटांड़ स्थित अपने घर में अकेले रहते थे. मृतक  का परिवार रांची में रहता है. वह यहां अकेले रहते थे.