Jharkhand

कोयला पेंशन पर बड़ा फैसला, 16 हजार को मिला फायदा, लेकिन 5 लाख पेंशनभोगी अब भी कर रहे इंतजार

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफओ) ने पारिवारिक पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 राशि देने का पीपीओ जारी कर दिया है. इससे कम से कम 16,000 पेंशन धारक या उनके आश्रित लाभान्वित हो सकेंगें. बता दें कि15 मई को इसके लिए अधिसूचना जारी की गई थी. अधिसूचना के मुताबिक कोयला खान पारिवारिक पेंशन योजना 1971 के पेंशन भोगी या उनके आश्रित को न्यूनतम ₹1000 की राशि दी जाएगी. उस समय कई लोग छूट गये थे.  

8 मार्च 2024 से लागू की वजह से एरियर भी मिलेगा 

खास बात यह है कि यह 8 मार्च 2024 से लागू की गई है. मतलब एरियर भी मिलेगा. बहुत दिनों से इसका डिमांड किया जा रहा था. वैसे भी कोयला उद्योग से रिटायर्ड पेंशन भोगी पेंशन बढ़ाने की मांग लगातार कर रहे है. सरकार कह रही है कि सीएमपीएफओ में फंड की कमी है. लगातार कर्मचारियों की संख्या घटने से जितना पैसा संस्थान में आ रहा है, उससे अधिक निकासी हो रही है. इसके लिए सीएमपीएफओ को अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी.

पेंशन भोगियों की सांख्य हो गई है लगभग पांच लाख
 
उल्लेखनीय है कि 5 लाख से अधिक कोयला उद्योग के पेंशन भोगी पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. लगातार वह डिमांड कर रहे हैं, कई लोग पेंशन बढ़ाने की मांग करते-करते अब इस दुनिया में नहीं रहे. रिटायर्ड कोयला कर्मियों का आरोप है कि कोयला खान पेंशन योजना 1998 के अनुसार प्रत्येक 3 वर्ष में समीक्षा की जाने वाली पेंशन राशि में शुरुआत से ही संशोधन नहीं किया गया है. इसके अलावे कर्मचारियों के लिए किए गए वेतन संशोधन भी पेंशन भोगियों के लिए लागू नहीं किए गए है.