☰
Jharkhand

सीएमपीएफओ में बड़ा पेंशन घोटाला :हड़प ली है गई है 3.64 करोड़ राशि,सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफ ओ) में करोड़ों का पेंशन घोटाला पकड़ में आया है. भंडाफोड़ होने के बाद सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह घोटाला 3.64 करोड रुपए का बताया जाता है. 

इस बड़े पेंशन घोटाले में चार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. कई अज्ञात लोगों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है. सीबीआई की एसीबी शाखा जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने जालसाजी कर 142 फर्जी पेंशन आवेदन को प्रोसेस कराया.  

आरोपियों ने मिलीभगत कर रिकॉर्ड में कथित जालसाजी कर काल्पनिक पेंशन मामलों को प्रोसेस किया और उसके आधार पर सरकारी राशि का भुगतान फर्जी ढंग से कर लिया. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार सीएमपीएफओ के चार अधिकारियों ने बड़ी चालाकी से घोटाले को अंजाम दिया है. रिटायर्ड एवं मृत कोयला कर्मियों की पेंशन हड़पने के लिए बैंकों में जाली कागजात के आधार पर खाते खुलवाए गए और फिर उनमें मासिक पेंशन व पूर्व की एक मुश्त एरियर की राशि भेज कर पूरी राशि की निकासी कर ली गई. 

ऐसे कोयला कर्मियों की संख्या 142 है .जिनके नाम पर गोरख धंधा किया गया है. बताया जाता है कि इनमें से 127 कर्मियों की मौत हो चुकी है. मृत कर्मियों के फर्जी आश्रित खड़े कर पेंशन का गलत तरीके से प्रोसेस पूरा किया गया है.15 रिटायर्ड कर्मियों के नाम पर फर्जी ढंग से पेंशन स्कीम का आवेदन देकर जालसाजी की गई है.

TagsCRIME