धनबाद: देश ही नहीं,दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया मेंके बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. अधिकारियों को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भी भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार 164 अधिकारियों का तबादला किया गया है.
यह आदेश सोमवार को जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार तबादले में कुछ म्युचुअल ट्रांसफर भी हैं.इन तबादलों से बीसीसीएल और ईसीएल की कोलियरियों में भी प्रभाव पड़ा है. खनन, कार्मिक ,वित्त, असैनिक विभाग के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है.
निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी 15 दिनों के भीतर नई जगह पर ज्वाइन कर लें. सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त और दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है. पिछले कई महीनो से इसकी तैयारी चल रही थी. लेकिन सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है .
तबादले को लेकर कड़ा संदेश देने के भी कोशिश की गई है कि अब प्रशासनिक व्यवस्था में ढिलाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तबादले की सूची कुछ इस प्रकार है......
