☰
Jharkhand

Breaking: कतरास बाजार में देर रात लगी भीषण आग से मची अफरातफरी,आग बुझाने में हांफ रहे दमकल

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: धनबाद के कतरास में मंगलवार की रात आग लगी की एक बड़ी घटना हुई है. स्वस्तिक टॉकीज रोड  स्थित मार्बल के एक बड़ी दुकान में भयंकर आग लगी है.आग क्यों लगी, कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चला है. लेकिन पूरे कतरास बाजार में अफरा तफरी मच गई है. 

आग लगने की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई. लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे. दमकल की गाड़ियों को खबर दी गई. कतरास पुलिस भी पहुंची .दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई है.बताया जाता है कि आग पर नियंत्रण पाने की अभी भी कोशिश की जा रही है. गनीमत रही कि आग बहुत अधिक फैली नहीं, अन्यथा और बड़ा नुकसान हो सकता था. बताया जाता है की दुकान मालिक दुकान बंद कर घर पहुंचे थे. इस बीच लगभग 9:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है. सभी लोग भागे-भागे दुकान पहुंचे. इसके पहले भारी भीड़ जुट गई थी. और आग बुझाने की कोशिश कर रही थी. 

दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल पर अभी भी भीड़ जुटी हुई है.