☰
Jharkhand

Breaking: बहुचर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में दो के बाद तीन और पकड़ाए आरोपियों की पुलिस ने कराई परेड 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस ने बहुचर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड के पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  दो की गिरफ्तारी शनिवार की रात को हुई थी, जबकि तीन की गिरफ्तारी रविवार को हुई बताई गई है.  सोमवार को पुलिस ने तीनों  आरोपियों की सड़क पर परेड कराते  हुए पेशी के लिए ले गई.  पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.  यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. 

शनिवार को बरमसिया के सूरज यादव और भूदा  के प्रशांत की गिरफ्तारी हुई थी. उन्हें रविवार  को जेल भेजा गया था.  जबकि रविवार को तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पंकज यादव, सुमित और शिवाकर  शामिल हैं.  पुलिस ने हथकड़ी में उन्हें परेड कराते  हुए पेशी के लिए ले गई. उल्लेखनीय है कि  धनबाद शहर के आठ लेन सड़क के किनारे होटल पाम  इन के समीप 18 अक्टूबर को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.  

मृतक के पिता की शिकायत पर यह एफआईआर हुई थी .   यह घटना 18 अक्टूबर की देर रात को हुई थी.  इस मामले में अभिजीत सिंह के पिता राज प्रकाश सिंह ने बरमसिया के पांच  सहित 20 अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी .    अभिजीत की हत्या बड़ी निर्मम ढंग से की गई थी.  दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने  पहुंचे अभिजीत के सिर  को कुचल दिया गया था.  उसका सामान भी लूटकर आरोपी फरार हो गए थे. इलाज के दौरान दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में 19 अक्टूबर की सुबह अभिजीत ने दम तोड़ दिया था.यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. पुलिस अब पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.