☰
Jharkhand

Breaking: बारामुड़ी खटाल के मामले में पिछड़ा आयोग ने किया हस्तक्षेप,पढ़िए डीसी को भेजे पत्र का मजमून

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद:बारामुड़ी खटाल के  गरीब परिवारों को हटाने के जिला प्रशासन की कार्रवाई पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है.झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर संगठन सचिव सुधीर कुमार यादव और सुंदर प्रसाद यादव ने यह मामला आयोग के समक्ष उठाया था. राज्य पिछड़ा आयोग के चेयरमैन जानकी प्रसाद यादव के निर्देश पर सदस्य सचिव विनोद कुमार बांके ने 29 अक्टूबर 2026 को धनबाद उपायुक्त को पत्र भेजकर गरीब परिवारों को हटाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने को कहा है.


पत्र के अनुसार, वर्ष 2005 में तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश पर बारामुड़ी खटाल के निवासियों के लिए व्यवस्था की गई थी. यहां रहने वाले परिवार सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों के आधार पर जमीन का निबंधन, बिजली कनेक्शन तथा नगर निगम का होल्डिंग टैक्स भुगतान करते आ रहे हैं.कई परिवारों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और उनके पास सरकारी योजनाओं से संबंधित कागजात भी हैं.

पत्र में कहा गया है कि इन परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने से उनके सामने आवास का संकट पैदा हो जाएगा. बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होगी.
सुधीर यादव ने प्रशासन से गरीब परिवारों के दस्तावेजों की वरीय समिति से जांच कराने और जरूरत पड़ने पर पिछड़े वर्ग के परिवारों के स्थायी पुनर्वास की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.