☰
Jharkhand

हावड़ा से दिल्ली धनबाद होकर जाने वाली दोनों राजधानी एक्सप्रेस शॉर्ट नोटिस पर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: रेलवे के एक एक्शन से हजारों यात्रियों की परेशानी अचानक बढ़ गई है .दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले CJP प्रोटेस्ट के मद्दे नजर रेलवे ने शुक्रवार को चलने वाली हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है. यह दोनों ट्रेन  धनबाद होकर चलती है. सूचना के अनुसार रांची से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।कुछ और ट्रेन भी रद्द हो सकती हैं, जिसकी सूचना प्राप्त नहीं हुई है. 

रेलवे बोर्ड ने जारी आदेश में कहा है कि नई 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैफिक जाम की आशंका है. इसको देखते हुए शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 के बीच नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने वाली सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन पर ही रद्द कर दिया जाएगा. अचानक रद्द हुई ट्रेनों ने हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. हावड़ा और सियालदह राजधानी जैसे प्रीमियम ट्रेनों में अगले कई दिनों तक लंबी वेटिंग लिस्ट है. ऐसे में जिन यात्रियों को 9 अक्टूबर के लिए टिकट बुक कराया था ,उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.