☰
Jharkhand

निशा भगत आत्म हत्या केस: मुख्यमंत्री ने दिया सीबीआई जाँच का आदेश,सोशल मीडिया में दी जानकारी

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

रांची:आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्म हत्या मामले की जाँच अब सीबीआई को सौप दी गई. मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केस सीबीआई को देने का फैसला लिया है. साथ खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने लिखा कि निशा भगत मामले की जाँच अब सीबीआई करेगी. 

निशा भगत आत्म हत्या मामले में उनके परिवार के लोग लगातार सीबीआई जाँच की मांग कर रहे थे. साथ ही विपक्ष इसे मुद्दा बना कर सड़क पर उतर गया. जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अधिकारीयों के साथ हाई लेबल मीटिंग की और पुरे मामले की जानकारी ली. साथ ही अब तक की गई कार्रवाई और जाँच रिपोर्ट की समीक्षा की. जिसके बाद इस केस को सीबीआई को देने का फैसला किया. जिससे आत्म हत्या के मामले का खुलासा हो सके.

मंगलवार को ही निशा भगत मामले में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने पिठोरिया थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया था. साथ आत्म हत्या मामले की जाँच के दायरे में रखा. साथ ही ज्योत्स्ना करकेट्टा और अजय तिर्की को आरोपी बनाया गया.

मालूम हो की बीते शुक्रवार 6 अक्टूबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्तिथ अपने घर में निशा भगत ने फेसबुक लाइव आकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाया था.और फंदे से झूल कर आत्म हत्या कर ली.