Jharkhand

Big News: कतरास में फिर फटी जमीन, बड़े आकर के गोफ में गिरी भैंस, लोगों में बढ़ी दहशत 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD): धनबाद की धरती अब खोखली हो गई है.  रोज कहीं ना कहीं धंसान  की घटनाएं हो रही हैं. बरसात के मौसम में तो यह घटनाएं तेज रफ्तार से बढ़ गई हैं. लगातार घटनाओं से हर कोई परेशान है. रविवार को लोदना में धरती फटी थी, तो सोमवार को कतरास में फिर बड़ा हादसा हो गया. 

चैतुडीह कोलियरी की बंद 6 नंबर पिट  के सामने सोमवार की सुबह जोरदार आवाज के साथ धरती फट गई. एक बड़ा गोफ बन गया. यह गोफ बड़े आकार का बताया जाता है. इस गोफ में एक भैंस गिर गई है. घटना की सूचना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. गोफ में गिरी भैंस को निकालने  का प्रयास किया जा रहा है.

सूचना पर  कोलियरी के प्रबंधक प्रेम कुमार शर्मा, सहायक खान प्रबंधक एसके तिवारी, सीनियर ओवरमैन गयाराम लायक और महावीर कुमार दास रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से गोफ में गिरी भैंस को निकालने की कवायद में जुटी हुई है. बता दे कि लोदना के लिलोरी पथरा में रविवार को तेज धमाके के साथ भू -धंसान  के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई थी. देखते-देखते दो से तीन घर जमींदोज हो गए थे. घर के ठीक सामने ही बड़े आकार का गोफ  बन गया था.