Jharkhand

Big Breaking :धनबाद पुलिस महकमे से बड़ी खबर,बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग,देखे सूची

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद:धनबाद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को जिले के 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें पुटकी, टुंडी, झरिया और केंदुआडीह जैसे थानों के प्रभारी शामिल बताए जाते हैं. 

इसके अलावा कई सर्किल इंस्पेक्टर को भी बदल दिया गया है . केंदुआडीह थाना प्रभारी को बदलकर झरिया प्रभारी बनाया गया है. कई सर्किल इंस्पेक्टर भी बदल दिए गए हैं. पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार को जोड़ा पोखर सर्किल की कमान दी गई है. 

पुटकी थाना प्रभारी को टुंडी अंचल, केंदुआडी अंचल के इंस्पेक्टर को प्रभारी कोर्ट सुरक्षा बनाया गया है. जोड़ा पोखर, केंदुआडीह और टुंडी अंचल में भी बदलाव किया गया है.वहीं झरिया के प्रभारी अब केंदुआडीह के प्रभारी होंगे.

 मुकेश चौधरी को पुटकी थाना प्रभारी बनाया गया है. साइबर थाना प्रभारी को टुंडी प्रभारी बनाया गया है. जोड़ा पोखर अंचल इंस्पेक्टर को बदलकर साइबर थाना प्रभारी बना दिया गया है.

 बताया गया है कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग के लिए यह ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है. ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची के अनुसार अब पुलिस अधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे.