Jharkhand

BIG BREAKING: धनबाद SBI घोटाले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दो आरोपी बीस साल बाद सीबीआई के हाथों अरेस्ट 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद सीबीआई ने  रेड  कॉर्नर नोटिस जारी हुए , इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  यह गिरफ्तारी धनबाद के एक बहुत ही चर्चित एक पुराने  मामले में हुई है.  धनबाद एसबीआई मुख्य शाखा में एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ था.  जानकार बताते हैं कि यह  घोटाला अपने आप में अजूबा था.  नोटों की गड्डी  में सादा कागज लगाकर असली नोट निकाल लिए जाते थे.  यह  घोटाला 2 -3 साल तक चला था.  उसके बाद यह मामला पकड़ में आया.  लगभग दो दशक से इस कांड के दो आरोपी फरार चल रहे थे.  

 बताया गया है कि सीबीआई ने ब्रजभूषण प्रसाद और करतार सिंह को 21. 6.26 को गिरफ्तार किया है.  एसबीआई धनबाद के मुख्य शाखा  घोटाले  में इनकी  गिरफ्तारी हुई है.  घोटाले की बात सामने आने के बाद सीबीआई ने 31. 8. 2005 को केस दर्ज किया था.  यह केस  1,25, 47, 950 रुपये  गड़बड़ी का हुआ था.  यह गड़बड़ी नवंबर 2002 से जून 2005 तक की गई थी.  जांच के दौरान आरोपी ब्रजभूषण प्रसाद तथा करतार सिंह नेपाल भाग गए थे.  उनके खिलाफ रेड  कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था.  इतना ही नहीं, उनकी जानकारी देने वालों को ₹25,000 का इनाम भी घोषित था.  लगभग 20 सालों से फरार इन आरोपियों को विभिन्न स्रोतों  से जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तारी की गई है. 

 दो विभिन्न जगहों से उनकी गिरफ्तारी हुई है.  ब्रजभूषण प्रसाद को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है, जबकि करतार सिंह को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है.  सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी नेपाल से लौटने के  बाद अपनी असल पहचान छिपाकर  अलग-अलग राज्यों में रह रहे थे. पिछले कई महीनो से सीबीआई उनके बारे में जानकारी इकट्ठी कर रही थी.  जानकारी पुख्ता  होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.  बताया जाता है कि इस मामले में बैंक के भी कुछ कमी दोषी पाए गए थे, जिनकी जांच के दौरान ही गिरफ्तारी कर ली गई थी.  लेकिन यह दोनों विदेश भाग गए थे.