Jharkhand

BIG BREAKING: प्रिंस खान गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों को लगी गोली

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

रांची(RANCHI): धनबाद में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. रंगदारी वसूलने पहुंचे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी है. वहीं एक भागने में सफल हो गया. घटना स्थल से पुलिस ने बाइक और हथियार बरामद किया है. साथ ही घायलों से शुरुआती पूछताछ में कई जानकारी मिली है. घटना बरवड्डा थाना क्षेत्र की है.मुठभेड़ की सूचना पर धनबाद के एसएसपी, ग्रामीण एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच कर रही है.

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बरवअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी और कुर्मीडीह चौक के बीच में पुलिस और अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए है. जबकि एक भागने में सफल हुए है. घायल अपराधी इरफ़ान आलम वासेपुर और नन्हे पुटकी का रहने वाला है.सभी अपराधी रंगदारी वसूलने के लिए पहुंचे थे. इसकी जानकारी पुलिस को मिली. जिसके बाद पेट्रोलिंग गाड़ी ने अपराधियों का पीछा किया. इसी बीच अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है.

अपराधियों के फोन जाँच करने पर उसमें प्रिंस खान के भाई गोपी खान से बातचीत का डिटेल्स मिला है. फिलहाल FSL की टीम मौके पर पहुंच कर जाँच कर रही है. वहीं घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से एक बाइक और हथियार जब्त किया है. अब आगे की जाँच की जा रही है.

TagsCRIME