☰
Jharkhand

BCCL में बड़े पैमाने में फिर हुई ट्रांसफर पोस्टिंग,बड़े अधिकारी हुए प्रभावित, देखें पूरी सूची 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: बीसीसीएल में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं. इस ट्रांसफर पोस्टिंग से बड़े रैंक के अधिकारी प्रभावित हुए हैं. साथ ही झरिया मास्टर प्लान की जिम्मेवारी के लिए अब नए अधिकारी की तैनाती की गई है. 

बीसीसीएल में लगातार तबादले से यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या वर्तमान मैनेजमेंट को अपनी टीम पर भरोसा कम गया है या फिर टॉप मैनेजमेंट नई टीम बनाने की कोशिश में है? जानकारी के अनुसार कंपनी के आधा दर्जन महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. 

इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. 6 बड़े अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है. जिनके कार्य क्षेत्र में बदलाव हुआ है, उनमें पांच महाप्रबंधक और एक मुख्य महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी शामिल हैं .

आदेश में बताया गया है कि महाप्रबंधक अरविंद कुमार सिन्हा अब झरिया मास्टर प्लान का काम देखेंगे. अभी तक वह महाप्रबंधक estate के पद पर कार्यरत थे. तबादले की पूरी सूची कुछ इस प्रकार है.....