Jharkhand

बीसीसीएल के सीएमडी को कोयला माफियाओं से जान का खतरा,जानिए कहां की शिकायत,कैसे रेस हुई पुलिस

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल को कोयला माफियाओं से जान का खतरा है. उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस को बताया कि कोयला माफिया उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे है. कोयला चोरी के खिलाफ सख्ती बढ़ाने पर कोयला माफिया उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. 

उन्होंने यह भी बताया कि सीआईएसएफ के जवानों ने उनकी हत्या की साजिश की सूचना उन्हें दी है. दरअसल, रांची हाई कोर्ट में धनबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सीएमडी ने कहा कि धनबाद के कोयला माफिया उनकी हत्या कराना चाहते हैं. इसके बाद धनबाद पुलिस सक्रिय हो गई है. 

गुरुवार की शाम सरायढेला थाना की पुलिस सीएमडी के आवास पर पहुंची. वहां तैनात सीआईएसएफ जवानों के साथ आवास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए हैं. हो सकता है कि आज से झारखंड पुलिस के जवानों को भी सीएमडी के आवास की सुरक्षा में लगाया जाए. 

दरअसल, सीएमडी   कोयला तस्करी के खिलाफ मुखर रहे हैं. सीएमडी का पद भार ग्रहण करने के बाद ही उन्होंने कहा था कि बीसीसीएल का कोयला कोई खरीदना नहीं चाहता. जबकि कोयला माफिया का कोयला बाजार में बिक रहा है .

ऐसे कई मौके पर उन्होंने कोयला तस्करी का मुद्दा उठाया .मामला दिल्ली तक पहुंचने के बाद अब कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ के साथ पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है. इससे कोयला माफिया बौखलाए हुए हैं.

TagsCRIME