धनबाद: बीसीसीएल में दुर्गा पूजा को लेकर छुट्टी का कैलेंडर बदल दिया गया है. अवकाश की तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि कब-कब छुट्टी रहेगी.
बीसीसीएल ने दुर्गा पूजा के मौके पर घोषित स वैतनिक अवकाश की तिथियों में संशोधन कर दिया है. बीसीसीएल की ओर से जारी ऑफिस ऑर्डर के अनुसार ट्रेड यूनियन नेताओं से प्राप्त आवेदन और पंचांग के अनुसार महा नवमी एवं विजयदशमी की तिथि बदलने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है.
पहले जारी आदेश में महा नवमी और विजयदशमी के लिए 20 और 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया था. लेकिन अब संशोधित तिथियां के अनुसार महा नवमी पर 19 अक्टूबर और विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी.
यह अवकाश बीसीसीएल मुख्यालय कोयला नगर, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, परियोजनाओं एवं अन्य कार्यालय में लागू होगा. हालांकि आवश्यक सेवाएं सक्षम पदाधिकारी के अनुमोदन से चालू रहेंगी.
