Jharkhand

बीसीसीएल में हाजिरी घोटाले का भंडाफोड़, जांच में कई पर गाज गिरना तय, जानिए क्या है मामला

Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist
बीसीसीएल में हाजिरी घोटाले का भंडाफोड़, जांच में कई पर गाज गिरना तय, जानिए क्या है मामला

धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल में "हाजिरी घोटाले" का भंडाफोड़ हुआ है.  यह सब फर्जी बायोमेट्रिक हाजिरी के मामले में हुआ है.  सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल के एरिया- 12 स्थित दहीबाड़ी , बसंती माता कोलियरी में यह मामला सामने आया है.  इसके बाद तो प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है.  बताया जाता है कि इस मामले की विजिलेंस जांच भी हुई थी .  उसे जांच में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी.  उसके बाद एजेंट और किरानी को शो -कॉज  जारी किया गया है.  

दो दिन पहले शो -कॉज  नोटिस जारी किया गया है

अधिकृत सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले शो -कॉज  नोटिस जारी किया गया है.  साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.  बताया जाता है कि इससे कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है.  इस पूरे मामले की शुरुआत पिछले साल दिसंबर महीने से हुई थी.  64 श्रमिकों  ने बायोमेट्रिक हाजिरी पर सवाल उठाए थे.  बताते हैं कि विजिलेंस जांच में अधिकांश मामलों में उपस्थित सही पाई गई, लेकिन सात  मामलों में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी.  इसी को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.  

कार्यस्थल पर घायल हुए श्रमिक  के मामले में भी  हुई है गड़बड़ी 

जांच में यह तस्वीर सामने आई  है कि कार्यस्थल पर घायल हुए श्रमिक को नियमानुसार इंजूरी लीव  देने के बजाय इसकी सामान्य उपस्थिति दर्ज कर दी गई.  इससे न केवल कंपनी के नियमों का उल्लंघन हुआ बल्कि घायल कर्मचारी के अधिकार भी प्रभावित हुए.  हालांकि सवाल यह भी उठ रहे हैं की हाजिरी तैयार करने वाले बाबू और संबंधित इंचार्ज पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है? पूरी प्रक्रिया उन्हीं की निगरानी में चलती है.  बीसीसीएल की बसंतीमाता की आंतरिक जांच रिपोर्ट में भी बायोमेट्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े  कर दिए है.  एक रिपोर्ट के अनुसार आठ कर्मचारियों की उपस्थिति "चेहरा नहीं पहचान गया" श्रेणी में मैन्युअल रूप से दर्ज की गई है.