Jharkhand

झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी:किन शर्तों पर अल-अलग गईं विवाहिता और युवती,क्या थी पूरी कहानी?

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की झरिया से हैरतअंगेज  प्यार की कहानी का  सुखद परिणाम सामने आया है.  दो बेटियों की मां अब घर लौट गई है.  वह 25 साल के एक युवती  के साथ रहने की जिद  पर अड़ी  हुई थी . युवती भी महिला की बातो को दुहरा रही थी.  जानकारी के अनुसार झरिया पुलिस की पहल और सूझबूझ से मामले को सुलझा लिया गया है.  पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से पीआर बांड  भरवाने के बाद उन्हें सकुशल परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है.  दो बच्चों की मां 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय लड़की  परिजनों की असहमति  के बावजूद साथ रहने की मांग कर रही थी. 

 पुलिस दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाया- बुझाया, परिजन दोनों को अलग-अलग घर ले जाना चाहते थे, जिसे लेकर काफी देर तक विवाद बना रहा.   अंतत पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की सहमति से पीआर बांड  भरवाया  गया और दोनों को अलग-अलग उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया, बता दें कि  एक और परिजन अपनी चिंता ,समाज और परिवार की दुहाई दे रहे थे, दो छोटे-छोटे बच्चों की बात थी, तो दूसरी तरफ महिला और युवती  अपने फैसले पर अडिग थे.  युवति  कुंवारी है. 

 जानकारी के अनुसार लगातार संपर्क में रहने के बाद महिला और युवति  में  प्रेम हो गया.  गया दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दो महीने पहले हुई थी.  इसके बाद उन्हें समझाने बुझाने की कोशिश हुई.  लेकिन 7 जुलाई को दोनों घर से भाग निकली।  10 दिनों के बाद लौटी थी.  दोनों अपनी बात लेकर धनबाद के एस एसपी कार्यालय तक पहुंची थी.  जहां से मामले को झरिया थाना भेज दिया गया था.  पुलिस को इस मामले को सुलझाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी. 

प्यार की इस अनोखी कहानी में ट्विस्ट तब आया ,जब महिला और युवति  झरिया के धर्मशाला रोड स्थित एक जिम में मिली थी.  इसके बाद दोनों में मेल-जोल का सिलसिला बढ़ गया.  लोग बताते हैं की युवति  महिला को बाइक से घुमाती  थी.  इस दौरान महिला का अपने पति के साथ विवाद बढ़ गया.  जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह दोनों एक बार फिर घर से निकल गई थी.  घर से निकलने के बाद दोनों ने धनबाद एस एसपी कार्यालय में आवेदन देकर सुरक्षा और साथ रहने की बात कही.  इधर, परिवारजन भी उनका पीछा करते हुए धनबाद पहुंचे और पुलिस को स्थिति से अवगत कराया।  फिर मामला झरिया थाना को भेज दिया गया.  झरिया पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की और अंततः मामले को सुलझा लिया है.