☰
Jharkhand

लगभग तय: विधायक अनूप सिंह ही बनेंगे तीसरी बार फेडरेशन के अध्यक्ष, पिता के निधन के बाद मिली थी कुर्सी

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद (DHANBAD):  Indian National Mineworkers' Federation) के मध्य प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को अंतिम सत्र चल रहा है. तीन दिवसीय अधिवेशन के इस महत्वपूर्ण सत्र में संगठन के नए नेतृत्व, कमेटी के पुनर्गठन और कोयला उद्योग से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई और चल रही है. 

सूत्रों पर अगर भरोसा करें तो फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक अनूप सिंह तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं. सूत्र बता रहे हैं कि उनके नाम की सर्वसम्मति से घोषणा की जा सकती है. अनूप सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं. यहां यह बताना जरूरी है कि राजेंद्र प्रसाद सिंह के बाद अनूप सिंह को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी. 

पिछले कुछ महीनो में फेडरेशन के कई वरीय नेताओं का निधन हो गया है. इस वजह से पद भी रिक्त हैं. इनमे पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का नाम लिया जा सकता है. फिलहाल कोल इंडिया और अनुषंगी कंपनियों की नई-नई नीतियों की वजह से कोयला उद्योग फिलहाल धीरे-धीरे ही सही, निजीकरण की तरफ बढ़ रहा है. चार लेबर कोड के प्रभाव से भी कोयला उद्योग अछूता नहीं है.

चार लेबर कोड की वजह से कोयला मजदूरों की आर्थिक सेहत पर भी कुछ असर पड़ सकता है. जेबीसीसीआई का गठन नहीं हो रहा है. जेबीसीसीआई के गठन में देरी से कोयला कर्मियों के वेतन समझौते की प्रक्रिया प्रभावित भी हो सकती है.फिलहाल कोयला उद्योग के सामने कई चुनतियां है. मजदूर संगठन के अस्तित्व पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है.