Jharkhand

मेयर संजीव सिंह के करीबी रहे रंजय सिंह हत्याकांड में आज आयेगा फैसला,कोर्ट के निर्णय पर सबकी नजर

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk:मेयर संजीव सिंह के करीबी रहे रंजय सिंह हत्याकांड में आज कोर्ट का फैसला आएगा. रंजय सिंह की हत्या में कोर्ट के फैसले पर कोयलांचल की नजर टिकी हुई है. इस फैसले पर कोयलांचल के मजबूत घराने सिंह मेंशन और रघुकुल की भी नजर टिकी हुई है.

कोयलांचल के क्राइम हिस्ट्री में रंजय सिंह की हत्या भी एक महत्वपूर्ण पन्ना है. 29 जनवरी 2017 को धनबाद के सरायढेला में रंजय सिंह को गोलियों से भून दिया गया था. इस हत्याकांड की खूब चर्चा हुई. रंजय सिंह मेयर संजीव सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे. रंजय सिंह की हत्या के बाद कोयलांचल में बहुत कुछ बदल गया. रंजय सिंह हत्या में अब कोर्ट के फैसले का समय आ गया है. 

 लगभग एक साल पहले धनबाद के अदालत ने चर्चित नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में अपना फैसला सुनाया था. अब आज रंजय सिंह की हत्या में कोर्ट के फैसले पर कोयलांचल की नजर टिकी हुई है. इस फैसले पर कोयलांचल के मजबूत घराने सिंह मेंशन और रघुकुल की भी नजर टिकी हुई है. जानकारी के अनुसार रंजय सिंह हत्याकांड में बिहार के आरा के रहने वाले नंदकुमार सिंह उर्फ मामा को बतौर शूटर बताते हुए ट्रायल चलाया गया. सूत्रों के अनुसार नंदकुमार सिंह के स्वीकृति बयान के आधार पर पुलिस ने रघुकुल से जुड़े हर्ष सिंह को रंजय सिंह की हत्या में साजिश कर्ता बताते हुए न्यायालय में चार्ज शीट दाखिल किया. यह मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी गया.

जानकारी के अनुसार 2018 से जेल में बंद नंदकुमार सिंह हाई कोर्ट में जमानत के लिए कई याचिकाएं दाखिल कर चुका है. राहत नहीं मिलने पर एक बार सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात भी कही जाती है. रंजय सिंह की हत्या के फैसले पर पुलिस की भी नजर रहेगी.