☰
Jharkhand

झरिया के एक सरकारी आवास में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री ,ब्रांडेड शराब की बोतल में कैसे भरी जाती थी नकली शराब ?

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद(DHANBAD):  झरिया के एक सरकारी आवास में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है.  मंगलवार को झरिया थाना क्षेत्र के बकरहट्टा फल मंडी के पास एक सरकारी आवास में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की.  इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई है.  जानकारी के अनुसार विभिन्न ब्रांडों के 550 बोतल शराब , कॉर्क  और 40 लीटर स्प्रिट बरामद किए गए है.  मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 

कुल 550 बोतल शराब और स्परिट बरामद किया गया है 
 
गुप्त सूचना के आधार पर यह  छापेमारी की गई. यहां तैयार शराब बेधड़क खपाई  जा रही थी. जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल नंबर-1, आइकॉनिक और सिग्नेचर जैसे ब्रांडों के कुल 550 बोतल लेबल मिले. इसके अलावा रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, आइकॉनिक, रॉयल चैलेंज और सिग्नेचर ब्रांडों के कॉर्क भी बरामद किये गये.अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम को विभिन्न नामी ब्रांडों के नाम पर नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है. 

नकली शराब को ब्रांडेड शराब की बोतल में भरकर बेचा जाता था

आशंका है कि नकली शराब को ब्रांडेड शराब की बोतल में भरकर बेचा जाता था. उल्लेखनीय है कि सोमवार को धनबाद पुलिस ने डुप्लीकेट सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की थी. आज नकली शराब की खेप बरामद हुई है.  संबंधित ठिकाने पर लंबे समय से नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाने का काम किए जाने की आशंका है.वैसे भी कोलियरी इलाका होने के कारण धनबाद में अधिक शराब की खपत होती है. जब जब एक्शन होता है बड़े पैमाने पर असली -नकली शराब की खेप पकड़ी जाती है.