धनबाद।झरिया थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे नारायण ठाकुर की हाइवा की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि नारायण ठाकुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.घटना की सूचना पर मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह पहुंचे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायण ठाकुर मानबाद के रहने वाले थे और ऊपर राजवाड़ी में सैलून की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. पिता के मौत की ख़बर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है.
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, झरिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.
