☰
Jharkhand

Breaking:हाथियों के झुंड का कहर, टुंडी में शिक्षक को कुचल कर मार डाला

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद।हाथियों के झुंड ने सोमवार की देर रात को फिर धनबाद  से सटे इलाके में कहर बरपाया.  सूचना के अनुसार टुंडी के गुलियाडीह गांव में जंगली हाथियों ने एक सहायक अध्यापक को कुचलकर मार डाला है. अध्यापक का नाम गिरजा मुर्मू बताया गया है. 

लोग बताते हैं कि दो-तीन दिनों से हाथियों का एक बड़ा झुंड पीरटांड़ में आने को आतुर था. लेकिन बराकर नदी में अधिक पानी होने के कारण जंगली हाथियों का झुंड रुका हुआ था. जंगली हाथियों का झुंड सोमवार की रात गुलियाडीह गांव में प्रवेश किया. गांव के गिरजा मुर्मू और उनके भाई के घर के हाते में घुसकर मकई का फसल खा रहा था. 

शिक्षक हाथियों को  टायर जलाकर भगाने का प्रयास करने लगे. हाथियों का झुंड इसके बाद थोड़ा आगे बढ़ गया. जबकि एक दो हाथी वहीं रुक गए थे. अध्यापक को गलतफहमी हुई कि हाथियों का झुंड निकल गया है. जैसे ही हाथियों को मौका मिला शिक्षक पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला. 

घटना के बाद वन विभाग की टीम और पुलिस के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है. बता दें कि हाथियों का झुंड अब धनबाद शहर से बिल्कुल सटे इलाके तक पहुंच गया है.