Jharkhand

मधुपुर जंक्शन में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरा युवक,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

देवघर: मधुपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने के दौरान एक युवक ट्रेन के नीचे चला गया. जिसके बाद स्टेशन पर चीख पुकार मच गई. तुरंत घटना होते देख RPF की टीम ने युवक को किसी तरह ट्रेन से बाहर निकाला जिसके बाद युवक का  प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया. घटना मधुपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 2 की है.          

बताया जा रहा है प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन संख्या 05095 प्रवेश कर रही थी. सभी यात्री ट्रेन में सवार होने के लिए खड़े थे. ट्रेन रुकने का इंतजार कर रहे थे. तभी लोगों ने देखा की एक युवक चलती ट्रेन में उतरने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और सीधे वह ट्रेन के नीचे चला गया.यह सब देख फ्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस जवानों की नजर युवक पर पड़ी. जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

ट्रेन को उसी जगह रोकने के लिए गार्ड और लोको पायलट को सूचना दी गई. जिसके बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ी. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसे युवक को जवानों ने बाहर निकाला. और स्टेशन पर मौजूद फस्ट ऐड से उसका प्राथमिक उपचार किया. बाद में उसे मधुपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सादर अस्पताल देवघर रेफ़र कर दिया.              

घायल युवक का देवघर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय स्तर पर रेलवे पुलिस तहकीकात में जुटी है. जिससे उसकी पहचान हो सके और परिवार के लोगों को सूचना दी जा सके.    

देवघर - प्रशांत कुमार।