☰
Jharkhand

देवघर में बाबा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार,गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया में जारी किया था वीडियो  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

देवघर: जिले में गणेश पूजा के दौरान हुई मारपीट और गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया. इस घंटा में शामिल बाबा गैंग से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया है.जबकि अन्य की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. कांड का खुलासा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर किया है. दोनों युवकों फिलहाल कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.    देवघर  सदर SDPO कुलदीप कुमार ने बताया कि मामला 14-15 सितंबर की रात का है. बरियार बांधी में गणेश पूजा का आयोजन था. पूजा में गोविंद यादव, सौरभ सिंह राजपूत, राजेश चौधरी और उनके दोस्त शामिल हुए थे. इन सभी को गोविंद यादव ने बुलाया था. इस दौरान शराब पार्टी  की गई. जहां से विवाद शुरू हुआ. पलिस के मुताबिक इसी पार्टी में  चंदन यादव नामक युवक  वहां पहुंचा और अंकित झा के कंधे पर हाथ रख दिया.  कंधे पर हाथ रखने को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हुई. जिसमें मारपीट हुई और बाद में गोली चल गई. इस गोली बारी में चंदन यादव को गोली लग गई. पुलिस के मुताबिक अंकित झा खुद को बाबा गैंग का प्रमुख बताता है और गैंग चलाने का दावा करता है.

घटना के बाद चंदन यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. 2 अक्टूबर को जब परिजनों की ओर से आवेदन मिला तो नगर थाना में FIR दर्ज की गई.  मामले की गंभीरता को देखते हुए SP महोदय द्वारा SIT का गठन किया गया. जांच के दौरान ही इस पूरे घटनाक्रम में शामिल उज्ज्वल झा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  भी जारी किया.  जिसमें आम लोगों को धमकी दी गई कि यहां जो भी काम होगा, वो उनके कहे अनुसार ही होगा.  इससे इलाके में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की गई.वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और इस गैंग के दो सदस्यों - अभय गिरी और उज्ज्वल झा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी देवघर के बिलासी क्षेत्र स्थित उनके ठिकाने से की गई है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार  

 

TagsCRIME