☰
Jharkhand

कस्टमर केयर बन करते थे ठगी, पुलिस ने चार अपराधी को किया गिरफ्तार, मोबाइल के साथ कई सिम कार्ड बरामद

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

देवघर(DEOGHAR): अक्सर कई लोग साइबर स्कैम में आसानी से फस जाते है. मामूली लिंक सजहकर क्लिक कर देना कब लाखों का नुकसान हो जाए पता ही नहीं चलता. ऐसा में  मामला बाबा नगरी देवघर से आ रही है जहां कुछ आपराधियों ने साइबर ठगी को अंजाम देने के फिराक में थे लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखते हुए बड़ी कार्रवाई की. दरअसल, पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

कैसे मिली सूचना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक, गूगल पे और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू कुमार, रोशन कुमार, तबकुल अंसारी और राजाराम कुमार शामिल हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच में इनके पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं.

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी गूगल पे, फोनपे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल करते थे.वहीं, फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी की जाती थी.

मोबाईल और सिम हुए बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं. तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें भी दर्ज पाई गई हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजाराम कुमार पूर्व में भी देवघर साइबर थाना कांड संख्या 107/2024 में जेल जा चुका है. फिलहाल अब देखना होगा की साइबर ठगी के मामले में आगे पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार