Jharkhand

श्रावणी मेला 2026: देवघर में होटलों के नए रेट जारी, ओवरचार्जिंग पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor
श्रावणी मेला 2026: देवघर में होटलों के नए रेट जारी, ओवरचार्जिंग पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी

देवघर (DEOGHAR): विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत 29 जुलाई से होने जा रही है. लाखों श्रद्धालुओं के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने की संभावना को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन ने होटल संचालकों के साथ अहम बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने साफ निर्देश दिया कि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु से मनमाना किराया नहीं लिया जाएगा. सभी होटलों को अपने कमरों की रेट लिस्ट प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करनी होगी और निर्धारित दरों का पालन करना अनिवार्य होगा. प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला देवघर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. हर वर्ष लाखों कांवरिया और श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के बाद देवघर और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हैं. ऐसे में होटलों की जिम्मेदारी है कि वे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराएं. बैठक में सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने होटल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, जल निकासी और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखें. बिजली के तार, स्विच बोर्ड और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच मेले से पहले पूरी कर ली जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो. साथ ही प्रत्येक होटल में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) अद्यतन रखना भी अनिवार्य किया गया.

बिना लाइसेंस नहीं खुलेंगे अस्थायी होटल
बैठक में होटल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बाहर से आने वाले अस्थायी होटल संचालकों पर नियंत्रण की मांग उठाई. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष श्रावणी मेले के दौरान कोई भी अस्थायी होटल या खाद्य सामग्री की दुकान खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लिए बिना संचालित नहीं कर सकेगा. बिना अनुज्ञप्ति होटल खोलने वालों पर Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी. स्थायी होटल संचालकों को भी अपना लाइसेंस अपडेट रखने तथा होटल के बिल पर लाइसेंस नंबर और लागू GST का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया.

देवघर के प्रमुख होटलों के निर्धारित रूम रेट
Hotel Baidyanath
•    Deluxe Room Single - 2800/-
•    Deluxe Room Double - 3200/-
•    Deluxe Triple Bed Room Single - 3200/-
•    Deluxe Triple Bed Room Double - 3999/-
•    Premium Room Single - 3000/-
•    Premium Room Double - 3999/-
•    Premium Triple Bed Room Single - 3599/-
•    Premium Triple Bed Room Double - 4499/-
•    Executive Suite - 6000/-
•    Paul Harris Suite - 5500/-
•    Prince Suite - 6500/-
•    Presidential Suite - 7499/-
•    Extra Person - 1200/-
The Magnum
•    Economy Room - 2300/- से 2600/-
•    Executive Room - 3000/- से 3500/-
•    Superior Room - 3600/- से 4000/-
•    Semi Suite - 5500/-
Imperial Heights
•    Deluxe - 4000/- से 4800/-
•    Premium - 4500/- से 5000/-
•    Suite - 5000/- से 5500/-
Ishaan Sarovar Portico
•    Deluxe King - 4000/- से 4500/-
•    Premium Twin - 4500/- से 5000/-
Hotel Prabha
•    Single Bed - 520/-
•    Double Bed - 1040/- से 1720/-
•    Four Bed Room - 2100/- से 2680/-
Hotel Siddhartha
•    Double Bed AC Deluxe - 3000/-
•    Double Bed Non AC - 2500/-
•    Triple Bed AC - 3000/-
Hotel Yatrik
•    AC Rooms - 2000/- से 3800/-
Vinayaka Palace
•    Non AC - 1200/- से 1950/-
•    AC Rooms - 1650/- से 3500/-
Hotel Relax
•    Non AC - 1200/-
•    AC Rooms - 2000/- से 3500/-
Hotel New Grand
•    AC Rooms - 2000/- से 3500/-
Hotel Lawang Signage
•    Standard Room - 1999/- से 2499/-
•    Deluxe Room - 2499/- से 2999/-
•    Premium Room - 2999/- से 3499/-
•    Superior Room - 3999/- से 4499/-
Hotel Ganpati Inn
•    Deluxe Room - 2005/- से 2890/-
•    Suite - 4390/-
Hotel Sarita
•    Rooms - 400/- से 1200/-
Hotel Regal Heights
•    AC Room - 2000/-
•    Non AC Room - 1500/-
Hotel Narayan Plaza
•    Rooms - 700/- से 1400/-
Biznotel by Pride
•    Deluxe से Suite तक - 2500/- से 6500/- (EP, CP और MAP प्लान उपलब्ध)
Girija Sunrise
•    Deluxe - 2500/- से 4000/-
•    Premium - 3000/- से 4500/-
•    Suite - 4500/- से 6000/-
Hotel Omkareshwar Inn
•    Rooms - 2200/- से 4200/-
Hotel Bharti
•    Rooms - 1000/- से 2550/-
Hotel HB International
•    Rooms - 2000/- से 2500/-
Hotel Godwin
•    Rooms - 3000/- से 6500/-
Hotel Jyoti
•    Non AC - 1000/- से 1500/-
•    AC - 1600/- से 2200/-
Hotel Shiv Savitri
•    Double Bed Non AC Room - 1000/-
•    Triple Bed Non AC Room - 1400/-
•    Extra Person Charge - 200/- Per Head
The Grand Sona Deoghar
•    Standard Room Single (EP Plan) - 3500/-
•    Standard Room Single (CP Plan) - 4000/-
•    Standard Room Double (EP/CP Plan) - 4000/- / 4500/-
•    Premium Room Single (EP/CP Plan) - 4000/- / 4500/-
•    Premium Room Double (EP/CP Plan) - 4500/- / 5000/-
•    Junior Suite Single (EP/CP Plan) - 6000/- / 6500/-
•    Junior Suite Double (EP/CP Plan) - 6500/- / 7000/-

जिला प्रशासन ने सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित रेट से अधिक शुल्क न लें, श्रद्धालुओं को विधिवत बिल उपलब्ध कराएं और होटल में जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी प्रदर्शित करें. प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.