☰
Jharkhand

देवघर में बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में चूक!कमरे में घुसा संदिग्ध,पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

देवघर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सदन के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है. देवघर सर्किट हाउस में बाबूलाल के सहयोगी के कमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस गया और बैग खोलने की कोशिश करने लगा. तभी वहाँ बाबूलाल के सहयोगी पहुँच गए. लेकिन कमरे में घुसा व्यक्ति वहाँ से भागने लगा. जिसके बाद  पीछा कर पकड़ लिया गया. अब इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है. वहीं देवघर सर्किट हाउस की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया.          

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी देवघर सर्किट हाउस में विश्राम करने के लिए रुके थे. जब वह अपने सहयोगीयो के साथ कमरे में ताला बंद कर बाहर निकले तभी एक व्यक्ति उनके सहयोगी के कमरे में घुस गया. वहाँ रखे बैग को खोलने की कोशिश करने लगा. तभी वहाँ बाबूलाल मरांडी के मीडिया सलाहकार विनय मुर्मू पहुँच गए. विनय को देखते ही व्यक्ति कमरे से निकल कर भागने लगा.

जिसके बाद उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया.घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है. जिसमें कमरे में घुसने वाले व्यक्ति की पहचान सर्किट हाउस के ही एक कर्मचारी के रूप में हुई है. हाई प्रोफाइल मामला को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे लापरवाही का मामला बताते हुए जिला प्रशासन सहित झारखंड सरकार पर मनसा पर सवाल उठाया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मेरे साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना घट सकती थी.  फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए कर्मी से पूछताछ कर रही है.