☰
Jharkhand

बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे पंजाब के राज्यपाल,विधि विधान से की पूजा अर्चना  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

देवघर: बाबा वैधनाथ के दरबार में शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल ने हाजरी लगाई.पंजाब से देवघर पहुंचे जहां एयरपोर्ट से सीधा सर्किट हाउस गए. सर्किट हाउस में जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया और इसके बाद बाबा मंदिर पहुंचे. जहां पुरोहितों ने राज्यपाल का पहले संकल्प कराया और फिर गर्भ गृह भोलेनाथ का दर्शन कर विधि विधान के साथ जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया. इस दौरान राज्यपाल ने बाबा से पंजाब और देश के उन्नति और खुशहाली की कामना की है.      

राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट दिखा. सर्किट हाउस में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने उनका स्वागत किया. सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद राज्यपाल सीधा बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचे जहाँ मंदिर प्रभारी और प्रबंधन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

राज्यपाल को सबसे पहले विधि विधान से संकल्प कराया गया फिर गर्भगृह में ले जाकर उन्हें मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और विशेष पूजन कराया गया. पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने कहा कि चार बार मौका मिला बाबा के दरबार में आने का लेकिन हाज़िर नहीं हो सके.

इस बार बाबा ने बुलाया और पहली बार दिव्य दर्शन की अनुभूति पूजा करके मिली. उन्होंने कहा कि बाबा से कामना की है कि देश की खुशहाली के साथ साथ वे अच्छे जनसेवक के रूप में ईमानदारी,मेहनत और निष्ठा से जनता और देश की सेवा करने करे इसका आशीर्वाद मांगा है. उन्होंने कहा कि मुझे पद की लालशा नही है लेकिन वह ईमानदारी से देशसेवा करते रहे यही कामना की है.  

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार द्वारा जिला और मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें अंग वस्त्र और मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

देवघर - प्रशांत कुमार।