☰
Jharkhand

छठ महापर्व को लेकर देवघर के छठ घाटों पर तैयारी तेज, साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

देवघर (DEOGHAR): लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को उषा अर्घ के बाद छठ पर्व का समापन होगा. ऐसे में झारखंड के अलग लग जिलों में इस महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही है. जिला प्रशासन घाटों का निरक्षण कर रहे है ताकि कोई भी कमी न रह जाए. इसी कड़ी में देवघर की बात करे तो यहाँ भी तैयारियां तेज हो गई हैं. चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर शहर के अलग-अलग छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन विधुत सज्जा और सौंदर्यीकरण का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है.

घाट वाले रास्ते की हो रही है सफाई

घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई की जा रही है और जगह-जगह जमा कचरे को हटाया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.वहीं, पर्व के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है. घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पर्याप्त रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. साथ ही साथ एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है,किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं.

व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश

दूसरी ओर, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं और पूजा समितियां भी घाटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं. आस्था, विश्वास और सूर्य उपासना के इस महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन से लेकर स्थानीय समितियां तक पूरी तत्परता से लगी हुई हैं. ऐसे में आज हो बात करें तो आज 14 नवंबर को खरना है तो वही रविवार को संध्या अर्घ के साथ सोमवार को उषा अर्घ के बाद छठ महापर्व का समापन हो जाएगा.

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार