Jharkhand

देवघर में कुल्हाड़ी से काटकर मां और बेटे की निर्मम हत्या, 2022 में हुई थी पति की हत्या

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
देवघर में कुल्हाड़ी से काटकर मां और बेटे की निर्मम हत्या, 2022 में हुई थी पति की हत्या

देवघर (DEOGHAR):झारखंड के देवघर जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है.बताया जा रहा है कि यहां कुल्हाड़ी से काटकर मां और बेटे की दर्दनाक हत्या कर दी गई है.जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में महिला के पति की भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी.आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाली पूरी वारदात देवघर के सोनारायठाढ़ी क्षेत्र के हेठ नावाडीह गांव की है, जहां डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल हो गई है.

2022 में हुई थी महिला के पति की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि हत्या की असल वजह का खुलासा हो सके.स्थानीय लोगों के अनुसार, साल 2022 में मृत महिला के पति की भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ऐसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की अलग-अलग समय पर एक ही तरह से हुई हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए है.पुलिस इस पुराने मामले को भी वर्तमान घटना से जोड़कर जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा