देवघर जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने की. इसमें संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकारिणी के विस्तार और आगामी 26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई. जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटने की अपील की. उन्होंने कहा कि देवघर जिले से अधिक से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया.
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया. इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी.बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संविधान, लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन अपनी आवाज मजबूती से उठाएगा. युवा कांग्रेस ने 26 नवंबर के संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ जुटने की अपील की.