देवघर: जिले में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की वारदात का 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर लिया. लूट की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गई. जबकि एक की तलाश जारी है. गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने लूट के नगद पैसे,लैपटॉप और दस्तावेज बरामद किया है. लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई.जिसमें यह बड़ी सफलता मिली है.
दरअसल देवघर के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था.जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. CCTV कैमरे और टेक्निकल सेल की मदद से 24 घंटे में लूटेरो तक पहुँच गई. जिसमें अनुसंधान के दौरान SIT ने छापेमारी की. जिसमें चरमबीघा के नसाद अंसारी और मुरली पहाड़ी के नवाब अंसारी को गिरफ्तार किया. गिरफ़्तारी के बाद तलाशी के दौरान लूट के 13 हजार 700 रुपये,पैन कार्ड और लैपटॉप बरामद किया गया.
SDPO मधुपुर ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई. जिसमें दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट के पैसे और लैपटॉप जब्त किए गए है. बाकी बचे पैसे की भी तलाशी जारी है. साथ ही एक अपराधी फरार है. उन्होंने कहा कि तीसरे अपराधी को भी जल्द गिरफ़्तारी कर लिया जाएगा. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
दरअसल, 22 अगस्त की शाम कानो गांव निवासी CSP संचालक मोहम्मद कलीम अंसारी से माटांड और कानो के बीच नदी के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने बैग लूट लिया था। बैग में 78 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, दो मॉर्फो मशीन, पैन-आधार कार्ड और मोबाइल था।
रिपोर्ट: प्रशांत कुमार
