चतरा (CHATRA): चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र से एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग की उम्र महज 12 साल है और मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार के लोगों को बच्ची के गर्भवती होने की बात पता चली. दरअसल अचानक रक्तस्राव और दर्द की शिकायत के बाद घरवाले बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ऐसे में असपटल में जरूरी उपचार किया जा रहा है. साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बाल कल्याण समिति यानी CWC, जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है.
ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मासूम बच्ची को किसने बहला-फुसलाकर यह कृत्य किया है? साथ ही कीन परिस्थितियों में इस घटना को अंजाम दिया गया है और इस घटना का आरोपी कौन है? हालांकि मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. ऐसे में इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी घटना की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं.
