Jharkhand

चाईबासा: घर में फंदे से लटकी मिली 20 वर्षीय बेटी, देखकर बदहवास हुई मां

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चांदवारी गांव में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने गई है. मृतका की पहचान सिया कुमारी के रूप में हुई है. घटना के समय युवती घर में अकेली थी, जबकि परिवार के दूसरे सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

सिया की मां रोज की तरह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गई थी.  लेकिन किसी काम से जब वह घर वापस लौटी और दरवाजा खोला, तो अंदर देखकर उसके होश उड़ गए. उसकी बेटी घर के भीतर फंदे से लटकी हुई मिली. यह देखते ही मां चीखने-चिल्लाने लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली.

लोगों की मदद से लड़की को तुरंत नीचे उतारा गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी ने आसा क्यों किया है इसकी वजह की कोई जानकारी हमारे पास नहीं है हमें नहीं पता है कुछ भी, मां ने कहना है कि मेरी बेटी कभी ऐसा करेंगी हमने सोंचा ही नही

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं.