चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जमशेदपुर और चाईबासा में सक्रिय एक अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान 20 चोरी की बाईकें बरामद हुई है. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है. पश्चिम सिंहभूम जिले के एसडीपीओ विनित कुमार किंडो ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 1 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि नोवामुंडी थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद नोवामुंडी, किरीबुरू, बड़ा जामदा तथा जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया. चाइबासा पुलिस इस बड़ी सफलता मान रही है. इस गिरोह ने ओड़िशा में भी बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है.
इनकी हुई गिरफ्तारी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला (20) को गिरफ्तार किया. सोनू लोहारा जमशेदपुर के बिरसानगर के रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. इसके बाद राज पूर्ति (23) को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के टोटोंगड़ा गांव से नौ और किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाटीबा-बिरहोर टोला से छह बाईकें बरामद की गईं. एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह चोरी की बाइक को अलग-अलग इलाकों में छिपाकर रखता था. अवसर मिलने बाईकों को कम कीमत में गिरोह बेच देता था. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है. आरोपियों द्वारा जमशेदपुर से भी कई बाईक चोरी की गई थी.
बाइक कहीं आपकी तो नहीं
अगर आप की बाइक पिछले कुछ समय में चोरी हुई है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने एक बड़े अभियान के दौरान 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. बाईकों की सूची इस प्रकार है
होंडा एक्टिवा 3जी – JH05AJ6588
बजाज पल्सर एनएस 200 – JH05CR0214
हीरो सुपर स्प्लेंडर – JH22C8993
यामाहा आर15 – JH01DT7489
यामाहा एफजेड – JH05AF1422
हीरो ग्लैमर – JH05AV5802
हीरो सीबीजेड – JH05AD4779
यामाहा एफजेड – OD02AN7849
यामाहा एफजेड – JH05BV2690
हीरो स्प्लेंडर प्रो – JH06G9329
एचएफ डीलक्स – JH06P9034
यामाहा आर15 – OD09R4927
होंडा सीबी शाइन – JH05BJ6405
यामाहा फेजर – JH05AR1992
यामाहा फसिनो (स्कूटी) – JH05BT1401
होंडा एविएटर (स्कूटी) – JH05BN7909
होंडा एक्टिवा 4जी – JH05BZ4187
हीरो स्प्लेंडर प्लस – JH05BU9005
होंडा एक्टिवा 4जी – JH05BK9387
हीरो स्प्लेंडर प्लस – OR14S4477
