Jharkhand

शराब के नशे में हैवान बना ससुर, गर्भवती बहू और 10 साल की बच्ची को कुल्हाड़ी से काटा

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. नशे में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी गर्भवती बहू और 10 साल की भतीजी की निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत है. घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र की है. तोरलो गांव के मारिसाई टोला में रहने वाले आरोपी रमाय बरुआ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. घटना के प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी पुलिस के बरामद कर ली है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस में भेज दिया. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया. नशे की हालत में वह घर पहुंचा और घर में रखे कुल्हाड़ी से बहु और भतीजी पर ताबातोड़ हमला किया. इसके दोनों लहूलुहान हो गए और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. मृतका के पति के बयान पर मंझारी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

पति घर से बाहर था
नानिका बिरुआ (33) और बेटी शर्मीला बिरूआ (10) घर पर अकेली थी. नानिका का पति दखल सिंह बिरुआ घर पर नहीं था. इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और नानिका और उसकी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदि है. वह हमेंशा नशे की हालत में घर आता था और घरवालों से झगड़ा करता था. नशे की हालत में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया. घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.