Jharkhand

चाईबासा: नवजात की छठी में आया जीजा, फिर साले की पत्नी और बच्चे को लेकर हुआ फरार

Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिम सिंहभूम जिले में रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला प्रकाश में आया है. जहां नवजात के छठी में शामिल होने पहुंचा जीजा अपने साले की पत्नी और नवजात ( जिसकी छठी थी) को ले भागा है. साले की स्कूटी और 16 हजार रुपए भी जीजा अपने साथ ले भागा. मामला पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र का है. जीजा की इस करतूत के बाद साल समेत उसका पूरा परिवार सदमे में है. गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है. पुलिस जीजा, नवजात और महिला का पता लगा रही है. आरोपी बड़ाजामदा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और 2 बच्चों का पिता है. 

पीड़ित युवक की पत्नी ने कुछ दिन पहले एक नवजात को जन्म दिया था. 9 जून को नवजात का छठी का कार्यक्रम आयोजित था. पीड़ित युवक ने अपनी बहन को इस कार्यक्रम में बुलाया था. जीजा भी कार्यक्रम में पहुंचा रहा. सुबह से सारी रस्में हुई. लेकिन रात में ऐसी घटना हुई जिसने सब को आश्चर्य में डाल दिया. 

रात 11 बजे के बाद ले भागा
बताया जा रहा है कि सारे कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर के सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर जीना अपने साले की पत्नी को नवजात के साथ ले भागा.रात 11 बजे के बाद नवजात और उसकी मां की खोजबीन हुई तो दोनों नहीं मिले. जीजा भी गायब मिला. तब सभी लोग समझ गए कि जीजा ही नवजात और उसकी मां को ले भागा है. जांच में पता चला कि स्कूटी और घर से 16 हजार रुपए भी गायब हैं. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस नवजात को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास कर रही है. जीजा के इस कर्म से उसकी पत्नी और बच्चे भी अचंभित हैं.