☰
CAREER

बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, झारखंड वन विभाग में निकली 7 पदों पर भर्ती

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Jharkhand Job Alert: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड वन विभाग की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. विभाग ने चतरा, गिरिडीह और रांची में रिसर्च से जुड़े विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा, बल्कि चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

इस भर्ती के माध्यम से योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को वन विभाग में काम करने का अवसर मिलेगा. ऐसे में जो अभ्यर्थी झारखंड में सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है.

7 पदों पर होगी नियुक्ति

झारखंड वन विभाग की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल 2 JRF, 1 SRF

चतरा उत्तरी वन प्रमंडल 2 JRF, 1 SRF

रांची वन भवन 1 SRF
 
शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए संबंधित विषयों में पोस्टग्रेजुएट और नेट या गेट पास होना चाहिए 

सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात चयन प्रक्रिया है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.