☰
CAREER

झारखंड में शिक्षक भर्ती का सुनहरा मौका, 7 हज़ार से ज़्यादा पदों पर आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अगर आप झारखंड में शिक्षक की नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. दरअसल, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने  झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTAACCE) (पैरा कैटेगरी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. इसके तहत 7,299 पदों को भरा जाएगा.योग्य उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है. अगर आप कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ ही 50 प्रतिशत अंकों के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा भी आवश्यक है.

वहीं कक्षा 6 से 8 के शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष योग्यता के साथ बीएड (B.Ed.) की डिग्री होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन चेक कर लें 

आयु सीमा

शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं झारखंड राज्य के एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद Online Application लिंक पर क्लिक करें.

अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें.

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों की सही जानकारी मिल सके.