बोकारो (BOKARO): बोकारो से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के वेदांता ESL स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस के संपर्क में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतकों की पहचान सोहन महतो, हजारीबाग निवासी और समीर अंसारी, धनबाद निवासी के रूप में हुई है. कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मृतकों में एक कंपनी का कर्मचारी और दूसरा बिजनेस पार्टनर का श्रमिक था. गैस के संपर्क में आने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. कल की इस घटना के बाद मजदूर और मजदूर के परिजनों में आक्रोश है. परिजन कंपनी के द्वारा सेफ्टी को लेकर लापरवाही भारत में का आरोप लगा रहे हैं.
इधर, घटना को लेकर ESL स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. कंपनी ने कहा है कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है. साथ ही, कंपनी ने घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही है. हालांकि, गैस के संपर्क में आने की परिस्थितियां क्या थीं और हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
वही परिजन का कहना है कि विभाग के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट के द्वारा लगातार लापरवाही बढ़ती जा रही है. बिना ऑक्सीजन सिलेंडर और नोज मस्क दिए दोनों मजदूरों को अंदर भेजा गया था. परिजनों का आरोप है कि प्लांट के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है मरीज को अस्पताल लाने में काफी देर हुई. क्योंकि मौके पर एंबुलेंस की उपलब्ध नहीं था. बाकी पुलिस जांच में जुट गई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है की यह घटना कैसे हुई.
रिपोर्ट- संजीव कुमार
