Jharkhand

बोकारो में सोना कारोबारी से लूट के बाद गुस्से में व्यवसाई,पुलिस को दिया 24 घंटे का समय

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

TNP DESK- बोकारो के जैना मोड़  में मंगलवार की देर रात सोना कारोबारी से लूट के बाद व्यवसाईयों में गुस्सा है.  पुलिस को उन लोगों ने 24 घंटे का वक्त दिया है.  कहा है कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन होगा।  मंगलवार की देर रात सोना कारोबारी रंजीत कुमार से हथियार के बल पर लूटपाट की गई थी.  रात लगभग 9:00 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। 

 पिस्तौल दिखाकर उनके पास से नोटों से भरा बैग  छीन लिए ।  विरोध करने पर अपराधियों ने रंजीत कुमार के साथ मारपीट की.  घटना के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये.  पीड़ित के अनुसार लूटे गए  बैग में करीब 1.25  लाख  रुपए नगद , दुकान के लॉकर की चाबी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. 

 घटना के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पुलिस को 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.  चैंबर ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो जैना  मोड बंद कर आंदोलन किया जाएगा।  घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट  गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूतों  के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है. 

TagsCRIME