☰
Jharkhand

बोकरो में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना! पांच लाख के जेवरात ले भागे चोर

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

बोकारो(BOKARO): जिले से एक बार फिर चोरी की घटना ने आस पास के इलाके में दहशत का माहौल बना दिया. बार बार चोरी की घटना ने जिला प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिया है. दरअसल, जिले में चोरों का हौसला इस कदर बढ़ गया है की चोर दिन के उजाले में भी चोरी करने से नहीं डर रहे. जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के आदर्श कोऑपरेटिव स्थित डी-45 के एक बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया है. चोर घर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे और तीन अलमारियों को खंगालते हुए करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

बता दें मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब घर के मालिक हरि किशोर प्रसाद अपने भाई के घर रांची में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वह 20 अक्टूबर को रांची गए थे. ऐसे में उनके पीछे से घर में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया. ऐसे में  23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी. इसके बाद बिना किसी डदेरी के बोकरो के लिए रवाना हुए. जब हरि किशोर प्रसाद वह घर पहुंचे,  तो घर की हालत देख कर हक्के-बक्के रह गए.  उनके घर का मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई मिली और घर की तीन अलमारियों में रखे सामान गायब थे.

हरि किशोर प्रसाद के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है, जबकि 40 हजार रुपये नकद भी चोर ले गए हैं. घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कही गई है. अब पुलिस की जांच के बाद ही चोरी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. ऐसे में घटनास्थल पर पुलिस पहुँच कर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस घर की छानबीन कर रही है की कुछ सुराग मिल जाए, आस पास के सीसी टीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि पता लग सके की चोर कैसे घर में घुसे और किधर फरार हुए. फिलहाल, पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुट गई है.

रिपोर्ट- संजीव कुमार