☰
Jharkhand

गांधी जयंती पर स्वस्थ जीवन का संदेश लेकर दौड़े लोग, वेदांता ESL ने आयोजित की 7 किलोमीटर की दौड़

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

बोकारो (BOKARO): गांधी जयंती के अवसर पर वेदांता ESL की ओर से बोकारो में 7 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया. पिछले पांच वर्षों से कंपनी की ओर से 2 अक्टूबर को इस आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया जा रहा है.

बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक से शुरू हुई इस दौड़ को वेदांता ESL के सीईओ रवि शर्मा और चास के एएसपी वेदांत शंकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर एएसपी वेदांत शंकर ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं. इससे लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है.

वहीं, कंपनी के सीईओ रवि शर्मा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से कंपनी लगातार इस आयोजन को कर रही है. गांधी जयंती के इस महत्वपूर्ण अवसर को स्वस्थ जीवन के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि कोई भी बच्चा भूखा न रहे.

रिपोर्ट – संजीव ओझा