बोकारो: स्टील प्रबंधन के खिलाफ नियोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है. इस आंदोलन में कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह भूख हड़ताल पर है. जहां रविवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. जिसमें उनका ब्लड प्रेसर लगातार नीचे गिर रहा है. 90/60 पर ब्लड प्रेसर पहुंच गया है. डॉक्टरों ने उन्हे फिलहाल स्लाइन चढ़ाया है.
तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एन पी सिंह मौके पर पहुंचे है,विधायक की सहमति के बाद उनको सलाइन चढ़ाया जा रहा है. सिविल सर्जन ने बताया कि ब्लड प्रेशर पहले बहुत ज्यादा काम था, अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.लेकिन इसे भी हम अभी ठीक नहीं मानते. 24 घंटे चिकित्सक की निगरानी में विधायक और अन्य आंदोलनकारी को रखा गया है.
वहीं विधायक स्वेता सिंह ने कहा कि जब तक कंपनी सभी मागों को नहीं मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इसके लिए उन्हे जान देना पड़ेगा तो इससे भी पीछे नहीं हटने वाली है. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन अपनी मनमानी से काम करना चाह रही है. स्थानीयr लोगों को नजर अंदाज नहीं करने देंगे.
बता दे कि एक दिन पहले शनिवार को इस धरना स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष,मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी पहुंचे थे. जहां उन्होंने कंपनी के साथ वार्ता भी की लेकिन आखिर में वार्ता फेल हो गई. जिसके बाद कंपनी के खिलाफ चल रहे इस धरने पर मंत्री भी बैठ गए थे. डॉ घंटे तक साथ बैठ कर उन्होंने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया. साथ ही विधायक स्वेता सिंह के साथ इस लड़ाई को आगे जारी रखने की बात कही.
रिपोर्ट: संजीव कुमार
