☰
Jharkhand

बोकारो में बदमाशों का उत्पात, निर्माण साइट पर पोकलेन में तोड़फोड़,जांच में जुटी पुलिस   

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

बोकारो: जिल में देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है. छाई का काम कर रही गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. जिससे मजदूरों में डर का माहौल है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारी और CISF के जवान मौके पर पहुंचे साथ ही स्थानीय पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. दूसरी तरफ पुलिस अपनी जांच में जुटी है और बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.         

 मामला देर रात का है जब हरला थाना क्षेत्र स्थित महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की. छाई के काम में लगी एक पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की गई, जबकि बारिश से बचने के लिए चालकों और सुपरवाइजर द्वारा बनाई गई झोपड़ी को भी उखाड़कर फेंक दिया. घटना के बाद मौके पर काम कर रहे चालकों और सुपरवाइजर के बीच भय का माहौल है.  

जानकारी के अनुसार, महुआर गांव स्थित एस पौंड में एफएम एंटरप्राइजेज की ओर से छाई का काम कराया जा रहा है. बीती रात अज्ञात बदमाशों ने वहां खड़ी एक पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ की.  इसके साथ ही पोकलेन और हाइवा चालकों के बारिश से बचने के लिए बनाई गई झोपड़ी को भी उखाड़कर पलट दिया गया.

पोकलेन ऑपरेटर सीताराम के अनुसार, इस घटना को सात से आठ लोगों ने अंजाम दिया.  घटना के समय वह दूसरी मशीन पर काम कर रहा था.  घटना की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सुबह कंपनी के अधिकारी और सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

वहीं सुपरवाइजर पिंटू ने बताया कि चालकों और सुपरवाइजर ने मिलकर बारिश से बचने के लिए झोपड़ी बनाई थी, जिसे बदमाशों ने तोड़फोड़ कर पलट दिया.  फिलहाल, घटना के बाद मौके पर काम करने वाले कर्मियों में दहशत का माहौल है.

रिपोर्ट: संजीव कुमार