TNP DESK-: बोकारो जिला पुलिस बल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.एक तरह से सभी थानेदारों को बदल दिया गया है.तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है.
जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना,ओपी और अंचलों में पदस्थापित दो दर्जन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है. बताया गया है कि उन्हें निर्देश है कि 24 घंटे के अंदर अपना कार्यभार ग्रहण कर लें. इंस्पेक्टर नित्यानंद महतो को बेरमो का थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं रोहित कुमार सिंह को बीटीपीएस का थाना प्रभारी बनाया गया है.
इंस्पेक्टर संजय कुमार को माराफारी का थाना प्रभारी बनाया गया है. ममता कुमारी को बीएस सिटी का प्रभार दिया गया है. विक्रांत कुमार को सेक्टर 6 थाना प्रभारी बनाया गया है.अन्य तबादले भी किए गए है.
इस तरह लगभग दो दर्जन अधिकारियों का तबादला किया गया है. बताया जाता है कि बोकारो एसपी ने गुरुवार को स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया है. बोकारो पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए तबादले किए गए हैं.
सूत्र बता रहे हैं कि बोकारो जिला पुलिस बल में नई व्यवस्था तैयार करने के लिए स्थानांतरण किया गया है. पूरी सूची कुछ इस प्रकार है..
