☰
Jharkhand

बोकारो में आंदोलन का असर! सेक्टर-12 और 06 के जर्जर आवासों की मरम्मत और पुनर्वास पर बनी सहमति

Mausam Muskan
Mausam Muskan
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

बोकारो(Bokaro): बोकारो के सेक्टर-12 और सेक्टर-06 मे जर्जर आवासों को ले कर लंबे समय से चल रहे आंदोलन में अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. 7 अक्टूबर को बीएसएल प्रबंधन और आवास बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में डैमेज ब्लॉकों की मरम्मत कराने और पूरी तरह क्षतिग्रस्त ब्लॉकों को तोड़ने पर अब सहमति बन गई है.

आपको बता दें बीते दिन राज श्री बनर्जी (ईडी एचआर) के घर पर आवास बचाओ संघर्ष समिति द्वारा घेराओ किया गया था जिसके बाद बीएसएल प्रबंधक ने इस बैठक पर अपनी सहमति बनाई. इस समिति के अध्यक्ष ने इस बैठक कि सफलता का श्रह ईडी एचआर के आवास में हुए घेराओ को दिया है, समिति से जुड़े भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि जिन भी आवासों कि स्थिति जर्जर है और जो लोग फिलहाल उन आवासों में रह रहे है उनके जान माल को देखते हुए उन्हे दूसरी जगह शिफ्ट करने के बाद ही उन आवासों को तोड़ने की मंजूरी दी जाए.वही, भाजपा कि नेत्री एंजेला सिंह ने भी अपनी सहमति देते हुए आवासों की मरम्मत के लिए सही व्यवस्थाओं और जर्जर घरों में रह रहे लोगों को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाए.

इसी के साथ लीजधारी, लाइसेंसधारी और नियमित कर्मचारियों को सेक्टर-12 में ही सुरक्षित क्वार्टरों में पुनर्वासित करने का आश्वासन दिया गया. अब देखना होगा कि प्रबंधन इन आश्वासनों को कितनी जल्द जमीन पर उतारता है.

 

रेपोर्ट्स -संजीव कुमार